Sunday, March 22

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एशिया के प्रमुख टेलीकॉम और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने द्वारका स्थित यशोभूमि में आईएमसी 2025 स्थल पर तैयारियों का जायज़ा लिया।

सिंधिया ने कहा कि आईएमसी 2025 कनेक्टिविटी का नया प्रतिमान स्थापित करेगा, जहाँ दूरसंचार 5जी, एआई, एमएल, आईओटी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी तकनीकों का मार्ग प्रशस्त करेगा—जो न केवल भारत को, बल्कि भारत के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ेगा।

उन्होंने कहा, “आज भारत दुनिया के शीर्ष तीन डिजिटल देशों में शामिल है, जहाँ 1.2 अरब मोबाइल उपभोक्ता, 97 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं और दुनिया का सबसे तेज़ 5जी रोलआउट केवल 22 महीनों में पूरा हुआ है।”

इस कार्यक्रम में डिजिटल नवाचार की सीमाओं को दर्शाने वाले छह प्रमुख वैश्विक शिखर सम्मेलन शामिल होंगे:

  • इंटरनेशनल भारत 6जी संगोष्ठी, जो भारत की 6जी शोध में नेतृत्व क्षमता को ‘भारत 6जी अलायंस’ के माध्यम से प्रदर्शित करेगा।

  • इंटरनेशनल एआई शिखर सम्मेलन, जो नेटवर्क और सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के परिवर्तनकारी प्रभाव पर केंद्रित होगा।

  • साइबर सुरक्षा शिखर सम्मेलन, जो 1.2 अरब दूरसंचार उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के महत्व पर बल देगा।

  • सैटकॉम शिखर सम्मेलन, जिसमें भारत में सैटेलाइट आधारित संचार सेवाओं के नए युग पर विचार किया जाएगा।

  • आईएमसी एस्पायर प्रोग्राम, जो लगभग 500 स्टार्टअप्स और 300 वेंचर कैपिटलिस्ट्स, प्राइवेट इक्विटी निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं को एक मंच पर लाएगा।

  • ग्लोबल स्टार्टअप वर्ल्ड कप – इंडिया एडिशन, जहाँ 15 फाइनलिस्ट अंतरराष्ट्रीय मंच पर 1 मिलियन डॉलर के निवेश अवसर के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस वर्ष का इंडिया मोबाइल कांग्रेस 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों, 7,000 प्रतिनिधियों और 150 से अधिक देशों के प्रतिभागियों की मेजबानी करेगा। कार्यक्रम में 4.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में 400 प्रदर्शक शामिल होंगे।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version