Sunday, March 22

टोक्यो। जापान में लगातार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। रविवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद फिर से 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:23 बजे (07:23 जीएमटी) पूर्वोत्तर जापान के सानरिकु तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि समुद्र के स्तर में मामूली बदलाव हो सकता है, लेकिन जेएमए ने कहा कि सुनामी से कोई नुकसान होने का खतरा नहीं है।

तोहोकू क्षेत्र में कई स्थानों पर भूकंप की तीव्रता जापान के 7 भूकंपीय पैमाने पर 3 दर्ज की गई। किसी के घायल होने या किसी नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले रविवार शाम पांच बजकर तीन मिनट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था और इवाते प्रांत में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया।

जापानी मीडिया के अनुसार, इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर में तटीय क्षेत्रों के 2,825 घरों को खाली करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही इन घरों में रहने वाले 6138 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया।

वहीं जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 5:39 बजे इवाते के ओफुनाटो बंदरगाह में 10 सेंटीमीटर की सुनामी देखी गई। शाम 5:12 बजे इवाते के तट से 70 किलोमीटर दूर एक कमजोर सुनामी देखी गई। जापान में सुनामी संबंधी चेतावनी में 1 मीटर तक की लहरों की आशंका है।

इसके अलावा, मोरियोका शहर और इवाते के याहाबा कस्बे के साथ-साथ पड़ोसी मियागी प्रान्त के वाकुया कस्बे में इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई।

पूर्वी जापान रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तोहोकू शिंकानसेन में कुछ समय के लिए बिजली नहीं रहेगी। इसकी वजह से सेंडाइ और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच परिचालन स्थगित कर दिया गया है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version