Sunday, March 22

विशाखापत्तनम। बांग्लादेश ने एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप के 17वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने जुझारूपन दिखाया। सलामी बल्लेबाज फरगाना हक महज 8 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद आने वाले बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिकने का दमखम दिखाया।

सोभना मोस्टारी बांग्लादेश की तरफ से शीर्ष स्कोरर रहीं। इस बल्लेबाज ने 80 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वह नाबाद रहीं।

मोस्टारी ने अपनी टीम के लिए एंकर का रोल निभाया और यह सुनिश्चित किया कि टीम पूरे 50 ओवर तक खेले। उन्हें सलामी बल्लेबाज रूबीया हैदर का अच्छा साथ मिला।

हैदर ने 59 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली। शर्मिन अख्तर ने 19 और कप्तान निगार सुल्ताना ने 12 रन बनाए। निचले क्रम से कोई बड़ी पारी नहीं आई। यही वजह रही कि बांग्लादेश 20 से 25 रन कम रह गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और जॉर्जिया वॉरहम ने 2-2 विकेट लिए। मेगन स्कट ने 1 विकेट लिया।

बांग्लादेश का प्रदर्शन विश्व कप में मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक खेले 4 मैचों में 3 मैच गंवाएं हैं। एक मैच में टीम को जीत मिली है। 2 अंक के साथ बांग्लादेश अंक तालिका में छठे स्थान पर है।

बांग्लादेश से नीचे श्रीलंका और पाकिस्तान हैं, जो विश्व कप में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं। ऑस्ट्रेलिया 4 मैच में 3 जीत और एक रद्द हुए मैच से 1 अंक लेकर कुल 7 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version