Thursday, March 5

नई दिल्ली। सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार हुआ। सोने ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया और चांदी की कीमतों में करीब 6,000 रुपए की गिरावट देखी गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,27,471 रुपए पर पहुंच गई है, जो कि नया ऑल-टाइम हाई है।

इससे पहले बुधवार को सोने की कीमत 1,26,714 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 24 कैरेट के सोने में 24 घंटों में 757 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,16,763 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,16,070 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 95,603 रुपए हो गया है, जो कि पहले 95,036 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ उलट चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी गई। चांदी का दाम 5,917 रुपए कम होकर 1,68,083 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,74,000 रुपए प्रति किलो था।

हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.73 प्रतिशत बढ़कर 1,28,136 रुपए हो गई है।

वहीं, चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.16 प्रतिशत बढ़कर 1,64,080 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया है। कॉमैक्स पर सोने की कीमत 1.12 प्रतिशत बढ़कर 4,249 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 1.19 प्रतिशत बढ़कर 51.99 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना में लगातार तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। आज कॉमेक्स पर कीमत में 30 डॉलर और एमसीएक्स पर 900 रुपए की बढ़त देखी गई।

अमेरिकी सरकार के शटडाउन होने के कारण अस्थिरता लगातार बनी हुई है। लोग सुरक्षित माने जाने वाले सोने में निवेश लगातार बढ़ा रहे हैं।

सोने के लिए सपोर्ट 1,26,000 रुपए से लेकर 1,24,500 रुपए के बीच है। रुकावट का स्तर 1,29,000 रुपए से लेकर 1,30,000 रुपए की बीच है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version