Saturday, March 21

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस हिरासत से कैदी के फरार होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने प्रधान आरक्षक मुन्ना किन्डो, आरक्षक पुरुषोत्तम दास पंत और रजनीश लहरे को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद अपराध क्रमांक 297/2024, धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी उत्तरा कुमार खुंटे को सांस लेने में तकलीफ के कारण 26 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन में तैनात प्रधान आरक्षक मुन्ना किन्डो, आरक्षक पुरुषोत्तम दास पंत और रजनीश लहरे को तैनात किया गया था।

हसदेव नदी में बम्बू राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, मंत्री के साथ सुरक्षाकर्मी गिरे पानी में

28 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे आरोपी उत्तरा कुमार खुंटे ने आरक्षक रजनीश लहरे को चकमा देकर अपनी हथकड़ी खोलकर अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय रजनीश लहरे फ्रेश होने के लिए बाथरूम गए थे। अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। प्रधान आरक्षक मुन्ना किन्डो की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बीच फरार आरोपी को पकड़ने गए आरक्षक रजनीश लहरे स्वयं अवैध वसूली के मामले में पकड़े गए हैं। जिला अस्पताल से आरोपी के फरार होने के बाद रजनीश लहरे उसे खोजने के लिए डभरा गए थे। सोमवार देर रात 3 बजे लहरे अपने दो साथियों के साथ डभरा-चंदरपुर मार्ग पर वाहन खड़ा कर स्वयं को डभरा थाना प्रभारी बताकर ड्राइवरों से अवैध वसूली कर रहे थे। सूचना मिलने पर डभरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रजनीश लहरे और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने अवैध वसूली का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version