Wednesday, March 4

नई दिल्ली। शुक्रवार 25 अप्रैल को पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी और दिन रहेगा शुक्रवार, जो मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है और वह शुक्र, बुध, शनि और राहु के साथ मिलकर पंचग्रही योग बना रहे हैं। साथ ही, वसुमति योग, वेशी योग, ऐंद्र योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है।

iPhone 15 खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon पर फिर से हुई बड़ी कीमत में कटौती!

इस शुभ संयोग का सीधा प्रभाव वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ेगा, जिनके लिए यह दिन धन लाभ, मान-सम्मान और पारिवारिक सुख लेकर आएगा।

Grok AI का धमाकेदार अपडेट : अब कैमरे से देखेगा, सवाल समझेगा और जवाब देगा

वृषभ राशि:

धन लाभ और रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत। तकनीक, नेटवर्किंग व प्रौद्योगिकी क्षेत्र के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।
उपाय: कनकधारा यंत्र की पूजा कर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि:

नई नौकरी या पदोन्नति की संभावना। सरकारी कार्यों में सफलता और निवेश से लाभ के योग हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: केसर युक्त खीर का भोग लगाएं, चावल या सफेद कपड़ों का दान करें।

कन्या राशि:

कार्यस्थल पर सहयोग और उच्च आय की संभावना। मामा पक्ष से लाभ होगा। व्यापार विस्तार के लिए अच्छा समय।
 उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और महिलाओं को शृंगार सामग्री का दान करें।

 वृश्चिक राशि:

कारोबार में अप्रत्याशित लाभ और प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और प्रेम।
 उपाय: लक्ष्मी मंदिर में शंख चढ़ाएं और लक्ष्मी बीज मंत्र का 108 बार जप करें – “श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।”

 कुंभ राशि:

धन लाभ, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
 उपाय: लक्ष्मी माता को सफेद मिठाई का भोग लगाएं और तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version