Sunday, March 22

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है।

यह कदम उनके हालिया बयान के बाद उठाया गया है, जिसमें सलमान ने बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र देश बताया था। शाहबाज शरीफ सरकार के इस फैसले के बाद भारत समेत पूरी दुनिया में हैरानी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में सलमान खान सऊदी अरब में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

इस कार्यक्रम के दौरान एक बातचीत में उन्होंने कहा कि “बलूचिस्तान के लोगों को स्वतंत्र रूप से अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” इस बयान को पाकिस्तान ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला बताया और सलमान खान को देश विरोधी घोषित कर दिया।

पाकिस्तान की गृह मंत्रालय ने आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए सलमान खान का नाम “फोर्थ शेड्यूल” में डाल दिया है।

इस लिस्ट में वे लोग शामिल किए जाते हैं जिन पर आतंकी या चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का शक होता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस अधिसूचना के तहत सलमान खान पर पाकिस्तान में यात्रा, संपत्ति और बैंक लेनदेन जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह पूरी तरह पाकिस्तान का घरेलू कानूनी प्रावधान है और इसकी वैधता भारत या किसी अन्य देश में नहीं है।

पाकिस्तान के पास भारतीय नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई अंतरराष्ट्रीय अधिकार नहीं है। भारत के विदेश मंत्रालय ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version