नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया।
मोदी ने कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत चल रहे मानवीय और कूटनीतिक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत क्षेत्र में स्थायी और न्यायसंगत शांति के लिए योगदान देने वाली सभी पहलों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।
उन्होंने कहा, “भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।”
ट्रंप ने गाजा के विसैन्यीकरण, तत्काल मानवीय सहायता, बंधकों और कैदियों की अदला-बदली, डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में संक्रमणकालीन अंतर्राष्ट्रीय शासन, आर्थिक पुनर्विकास और फिलिस्तीनी आत्मनिर्णय तथा इजरायल के साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए परिस्थितियों का निर्माण सुनिश्चित करके इजरायल-हमास युद्ध को समाप्त करने के लिए एक 20-सूत्रीय योजना प्रस्तावित की है।


