Saturday, March 21

दिल्ली (IANS)। सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 700 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, चांदी की कीमत 1 लाख 13 हजार के पार हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 721 रुपए बढ़कर 99,017 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते मंगलवार को 98,296 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 90,700 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,039 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,263 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,722 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। चांदी की कीमत बढ़कर 1,13,400 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,13,307 रुपए प्रति किलो थी।

चांदी की कीमत में 93 रुपए की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वायदा बाजार में सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.32 प्रतिशत बढ़कर 98,572 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.53 प्रतिशत कम होकर 1,13,154 रुपए थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में तेजी और चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।

कॉमैक्स पर सोना करीब 0.01 प्रतिशत बढ़कर 3,324.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.79 प्रतिशत कम होकर 37.98 डॉलर प्रति औंस पर थी। विशेषज्ञों के अनुसार, सोना 400 की बढ़त के साथ 99,500 पर कारोबार कर रहा था क्योंकि कॉमेक्स गोल्ड में रातोंरात बढ़त और रुपए में तेज कमजोरी ने घरेलू कीमतों को बढ़ा दिया।

98,000 से 99,500 रुपए तक की हालिया तेजी काफी हद तक रुपए पर आधारित है, जिसमें कॉमैक्स गोल्ड का सीमित समर्थन है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा, “बाजार प्रतिभागी अब आज रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, साथ ही वे जीडीपी, एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज, बेरोजगारी दर और नॉन-फार्म पेरोल सहित प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का भी इंतजार कर रहे हैं। घटनाक्रम को देखते हुए, सोने की सीमा बढ़कर 98,500-1,01,000 रुपए हो गई है।”

–आईएएनएस 

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version