Sunday, March 22

दिल्ली: 28 जुलाई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट अमेरिका और अन्य देशों के बीच हो रहे व्यापार समझौतों, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतकों के चलते आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 99,970 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,740 रुपये और 18 कैरेट सोना 75,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण बीते कुछ हफ्तों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय यूनियन और चीन के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील्स को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई थी। लेकिन अब जब 1 अगस्त की टैरिफ समयसीमा करीब आ रही है, निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है।

यूएस कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने कहा है कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक बातचीत चल रही है। इसके साथ ही, रिपोर्ट्स के अनुसार 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच होने वाले एशिया-पैसिफिक आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित मुलाकात की भी चर्चा है। इन सभी कारणों ने सोने की मांग को प्रभावित किया है।

प्रमुख शहरों में आज के भाव (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम):

  • दिल्ली: ₹99,970
  • मुंबई: ₹99,920
  • कोलकाता: ₹99,920
  • चेन्नई: ₹99,920
  • बेंगलुरु: ₹99,920
  • चंडीगढ़: ₹99,970
  • आगरा: ₹99,970
  • अहमदाबाद: ₹99,970
  • भोपाल: ₹99,970

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव:

  • 22 कैरेट:
    • दिल्ली, चंडीगढ़, आगरा: ₹91,740
    • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु: ₹91,590
  • 18 कैरेट:
    • दिल्ली, चंडीगढ़, आगरा: ₹75,060
    • अन्य महानगरों में: ₹74,940

चांदी की चमक भी हुई फीकी चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। आज दिल्ली समेत देशभर में चांदी 1,15,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जो कि शनिवार के 1,17,900 रुपये प्रति किलो के मुकाबले करीब 2,000 रुपये कम है।

भविष्य का अनुमान क्या है? विशेषज्ञों के अनुसार यदि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ताएं और अधिक स्पष्ट होती हैं या कोई बड़ा समझौता होता है, तो सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट संभव है। हालांकि, अगर इन वार्ताओं में रुकावट आती है या कोई नई भूराजनीतिक चिंता उभरती है, तो इनकी कीमतें फिर से चढ़ सकती हैं।

निवेशकों के लिए सलाह बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दबाजी में खरीदारी या बिक्री से बचें और किसी विशेषज्ञ की सलाह से ही निवेश करें।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version