Wednesday, February 4

सोना ₹603 सस्ता, चांदी ₹1,655 गिरी

31 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹603 घटकर ₹98,414 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी ₹1,655 की गिरावट के बाद ₹1,11,745 प्रति किलो पर आ गई है।

 पिछले बंद भाव:

  • सोना: ₹99,017 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹1,13,400 प्रति किलो

ऑल टाइम हाई

  • सोना: ₹1,00,533 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹1,15,850 प्रति किलो

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,00,180 91,850
मुंबई 1,00,030 91,700
कोलकाता 1,00,030 91,700
चेन्नई 1,00,030 91,700
भोपाल 1,00,080 91,800

सोना खरीदते समय सावधानी ज़रूरी

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।

  • सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होना अनिवार्य है।

  • उदाहरण: AZ4524 जैसा अल्फान्यूमेरिक कोड।

हॉलमार्किंग से पता चलता है कि आपका सोना कितने कैरेट का है और वह असली है या नहीं।

कैरेट के हिसाब से सोने की पहचान

  • 24 कैरेट: शुद्ध सोना (99.9%), आभूषणों में कम प्रयोग होता है।

  • 22 कैरेट: 91.6% शुद्धता, ज़ेवर बनाने के लिए उपयुक्त।

  • 18 कैरेट: 75% शुद्धता, ज्यूलरी और घड़ियों में इस्तेमाल।

  • 14 कैरेट: 58.5% शुद्धता, फैशन ज्वेलरी में उपयोग।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version