Wednesday, February 4

ब्रिसबेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पांचवां टी-20 बारिश की वजह से रद्द हो गया। भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर में 52 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा 13 गेंद पर 1 छक्का और 1 चौका की मदद से 23 रन बनाकर और शुभमन गिल 16 गेंद पर 6 चौके की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे थे।

इसी समय ब्रिसबेन में बारिश ने दस्तक दी। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी, तो अंपायरों ने मैच रद्द करने और भारतीय टीम को विजेता घोषित करने का निर्णय लिया।

केनबरा में खेला गया सीरीज का पहला टी20 भी बारिश की वजह से रद्द हुआ था। दूसरा टी-20 ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता था। तीसरे टी-20 में भारतीय टीम 5 विकेट से विजयी रही थी।

चौथे टी-20 में भारतीय टीम ने 48 रन से जीत दर्ज कर बढ़त बनायी थी, जो निर्णायक साबित हुई।

इस जीत के साथ ही बतौर कप्तान टी-20 सीरीज न गंवाने का सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड बरकरार रहा। इससे पहले सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता था, ये टूर्नामेंट भी टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। अभिषेक ने सीरीज में 163 रन बनाए।

अभिषेक लगातार दूसरी सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। एशिया कप 2025 में भी वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

मैच की समाप्ति के साथ ही भारत का 3 वनडे और 5 टी20 मैचों का लंबा दौरा समाप्त हो गया। भारतीय टीम के इस दौरे की शुरुआत 19 नवंबर को पहले वनडे से हुई थी।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version