Sunday, March 22

रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू ) ने मंगलवार को सीएमओ की पूर्व उप सचिव सौम्या चाौरसिया की लगभग 08 करोड़ रूपये की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

बता दे कि ईओडब्ल्यू द्वारा लोकसेवको द्वारा अर्जित असमानुपातिक सम्पत्तियों के कुर्की किये जाने के खिलाफ पहली कार्रवाई है।

विदित हो कि चौरसिया के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का प्रकरण पहले से ही ब्यूरो में दर्ज है जिसमें चौरसिया द्वारा लगभग 45 अचल सम्पत्तियां कीमती लगभग 47 करोड़ रूपये को अपने करीबी रिश्तेदारों (सौरभ मोदी, अनुराग चौरसिया एवं अन्य) के नाम से खरीदे जाने के साक्ष्य पाये गये हैं।

कोयला लेवी एवं अन्य भ्रष्ट स्त्रोत से खरीदे गये इन अचल सम्पत्तियों में से लगभग 39 करोड़ रूपये की 29 अचल सम्पत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा में ही कुर्की की कार्यवाही की गई थी और शेष 16 अचल संपत्तियों को ईओडब्ल्यू द्वारा भ्रष्ट माध्यमों से अर्जित किये जाने के साक्ष्य के आधार पर 16 जून 2025 को विशेष न्यायालय में कुर्की करने के लिए आवेदन दिया था जिस पर मंगलवार को सुनवाई में विशेष न्यायालय उन 16 अचल सम्पत्तियों, जिनका मूल्य लगभग 08 करोड़ रूपये है, को अंतरिम कुर्की किये जाने का आदेश पारित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह अंतरिम कुर्की की कार्यवाही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर की पहली कार्यवाही है जो शासन के भ्रष्टाचार पर रोकथाम के प्रयासों के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

भविष्य में अन्य लोकसेवकों के विरूद्ध भी अनुपातहीन सम्पत्ति / भ्रष्टाचार के प्रकरणों में कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version