Tuesday, March 3

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। इस बीच, शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे नजर आ रही है।

बिहार की 243 सीटों के लिए 46 मतगणना केंद्रों पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ है। मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों से हुई है, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतगणना होगी।

शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है। हालांकि, यह शुरुआती रुझान है। 243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), 243 मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता से, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

कुल 4,372 मतगणना टेबल लगाई गई हैं, जिनमें से प्रत्येक पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक सहायक और एक माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात हैं।

निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट मतगणना प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि डाक मतपत्रों की गिनती ईवीएम मतगणना के अंतिम चरण से पहले पूरी कर ली जाए।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसके साथ ही 243 सीटों के लिए मतदान का कार्य समाप्त हो गया था।

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।

प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। एग्जिट पोलों में एनडीए को बढ़त मिलती दिखाई गई है।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

हालांकि, जन सुराज और एआईएमआईएम ने भी कई क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर काफी मेहनत की है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version