Tuesday, March 3

पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर रूझान आने शुरू हो गए हैं।

राघोपुर से चुनावी मैदान में महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं, वहीं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।

भाजपा के दो वरिष्ठ नेता जो कि पूर्व में बिहार सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद आगे चल रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार में वर्तमान में मंत्री नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी और नितीन नबीन आगे चल रहे हैं। हालांकि, यह अभी शुरुआती रूझान है, कई राउंड की गिनती अभी बाकी है।

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9.30 बजे तक 121 सीटों पर रुझान आए हैं, जिसमें 33 सीटों पर भाजपा ने लीड बनाई है। 16 सीटों पर जदयू के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 10 सीटों पर राजद, 5 सीट पर लोजपा(रामविलास) कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा के लिए रामनगर विधानसभा से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय कुमार पांडे, लौरिया से विनय बिहारी, बेतिया से रेणु देवी, पिपरा से श्याम बाबू, मधुबनी से राना रंधीर, ढाका से पवन कुमार जायसवाल, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं।

दरभंगा से संजय सरावगी, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, जमुई से श्रेयसी सिंह गोपालगंज से सुभाष सिंह आगे चल रही हैं। जदयू के लिए सुपौल विधानसभा से बिजेंद्र प्रसाद यादव, मीनापुर से अजय कुमार, राजगीर से कौशल किशोर, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी आगे चल रहे हैं।

शुरुआती रूझान पर एनडीए नेताओं का दावा है कि पिक्चर साफ हो चुकी है। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बन रही है, अब किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए।

बिहार में नीतीश कुमार के विकास को जनता ने पसंद किया है। वहीं, महागठबंधन का दावा है कि यह तो बस अभी पहले राउंड के रूझान हैं, समय आने दीजिए सरकार महागठबंधन की बनेगी।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version