Wednesday, February 4

खगड़िया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को खगड़िया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार नहीं, बल्कि तीन-चार अधिकारी दिल्ली के आदेश पर सरकार चलाते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की जो सरकार बनेगी, उस सरकार में बिहार के सारे लोग शामिल होंगे। अति पिछड़ों के लिए खास तौर पर एक मेनिफेस्टो बनाया गया है, जिसमें उनके आरक्षण और रोजगार की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार में जो सरकार आने वाली है, उसमें बिहार के लोगों की आवाज सुनाई दे। उन्होंने कहा कि हमारी सोच है कि मक्का, मछली और दूध का लाभ बिहार के किसानों को मिले। यहां पर बिहार के युवा इन सबसे संबंधित छोटा कारोबार शुरू करें।

राहुल गांधी ने कहा, “प्रत्येक प्रदेश में बिहार के युवा मजदूरी करते हैं। सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि हम बिहार को बदलना चाहते हैं, लेकिन हकीकत है कि उन्होंने बिहार को बदल दिया। बिहार के युवाओं को आपने मजदूर बना दिया।”

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए क्या किया? स्कूल दिए या यूनिवर्सिटी दी, रोजगार दिए? कुछ नहीं किया।

उन्होंने बेगूसराय में तालाब में मछली पकड़े जाने की चर्चा करते हुए कहा कि वे ऐसा इसलिए करते हैं कि लोगों को लगे कि हम उनके साथ खड़े हैं। इससे पहले राहुल गांधी एक तालाब में मछली पकड़ने भी उतरे।

उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में न शिक्षा की व्यवस्था है, न अस्पताल की व्यवस्था है। इस सरकार ने आखिर लोगों को दिया क्या? उन्होंने वोटर अधिकार यात्रा की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सीधा संविधान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपको वोट चोरी भी नहीं करने देना है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version