Wednesday, February 4

बॉलीवुड में कदम रखते समय अधिकांश कलाकारों का सपना होता है कि वे सालों तक इंडस्ट्री पर राज करें, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जिनका रास्ता बिलकुल अलग होता है। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी कुछ इसी तरह की एक कहानी की मालिक हैं। वह केवल एक फिल्म करने के इरादे से मुंबई आई थीं, लेकिन उनकी किस्मत ने पलटी मारी और वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर गईं।

हुमा का जन्म एक मिडल क्लास परिवार में हुआ था, और उन्होंने हिस्ट्री में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह थिएटर ग्रुप से जुड़ीं और फिर मुंबई आईं। मुंबई आने पर उन्हें एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला, हालांकि वह फिल्म कभी बन नहीं पाई। इसके बावजूद उनकी किस्मत ने उनका साथ दिया, और उन्हें कई टीवी एड्स मिल गए, जो बाद में फिल्मों की राह खोलने का कारण बने।

हुमा ने अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से की, जो एक कल्ट क्लासिक बन गई। इस फिल्म में उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोहसिना का किरदार निभाया और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद हुमा ने अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 2’, मनोज बाजपेयी की ‘डेढ़ इश्किया’, वरुण धवन की ‘बदलापुर’ जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई।


इसके अलावा, हुमा ने हॉलीवुड फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। अपनी फिल्मों के अलावा, हुमा ने एक लेखक और प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने फेंटसी फिक्शन नॉवेल ‘जेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो’ लिखा और अपने प्रोडक्शन हाउस एलीमेन 3 एंटरटेनमेंट के तहत ‘डबल एक्सएल’ फिल्म भी बनाई, हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version