Saturday, March 21

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 566.96 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,778.84 और निफ्टी 170.90 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,966.05 पर था।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 548.95 अंक या 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,780.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149.70 अंक या 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,403.05 पर था।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटीज और पीएसई हरे निशान में बंद हुए, जबकि फार्मा, मीडिया और हेल्थकेयर लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), एसबीआई, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी और टीसीएस टॉप गेनर्स थे।

कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा और एचयूएल लूजर्स थे।

बाजार में तेजी आने की वजह अमेरिका और चीन के बीच डील होने की संभावना थी, जिसके कारण निवेशकों के सेंटीमेंट को बूस्ट मिला है।

यह तेजी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन के रविवार को दिए गए उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीनी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

उन्होंने आगे कहा कि चीन सोयाबीन का आयात बढ़ा सकता है और रेयर अर्थ के निर्यात पर प्रतिबंधों में देरी कर सकता है। इस कदम से वैश्विक बाजार का विश्वास और बढ़ा है।

अमेरिका से उम्मीद से कम महंगाई के आंकड़ों ने भी सकारात्मक धारणा को बढ़ावा दिया है और इससे अब बाजार 2025 में ब्याज दरों में दो और कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सुबह 9:16 पर, सेंसेक्स 168 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,380 और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,859 पर था।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version