Sunday, March 22

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला। बाजार की नजर शुक्रवार से शुरू हो रहे नतीजों के सीजन पर बनी हुई है।

शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है।

सुबह करीब 9.25 बजे, सेंसेक्स 191.14 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,964.80 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 59.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,105.35 पर कारोबार कर रहा था।

ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.21 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी रियलिटी 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। निफ्टी फार्मा 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी 0.56 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.17 प्रतिशत की बढ़त में रहे। निफ्टी एफएमसीजी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

बाजार जानकारों के अनुसार, “नतीजों के सीजन पर बाजार की गहरी नजर रहेगी। आईटी शेयरों में गिरावट के बाद कुछ सुधार देखने को मिला है, लेकिन इस सेगमेंट के लिए मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं। बैंकिंग शेयर कमजोर कमाई की उम्मीदों के चलते सीमित दायरे में ही रहे हैं। असुरक्षित ऋण सेगमेंट में एनआईएम का दबाव और बढ़ती देनदारियां बैंकिंग नतीजों पर असर डालेंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर दूसरी तिमाही की कमाई सामान्य रहने की संभावना है, इसलिए बाजार की नजर ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी वस्तुओं के वास्तविक बाजार में हो रहे बदलावों पर रहेगी। इन वस्तुओं की मजबूत मांग की उत्साहजनक रिपोर्टें हैं और यह तीसरी तिमाही और उसके बाद भी अच्छे नतीजों में तब्दील होंगी।

इस बीच, सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इटरनल, सनफार्मा, इंफोसिस और एमएंडएम टॉप गेनर्स थे। पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे।

अमेरिकी मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 1.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 46,601.78 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 39.13 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,753.72 और नैस्डेक 255.01 अंक या 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,043.38 पर हरे निशान में बंद हुआ।

सुबह के कारोबार में अधिकांश एशियाई मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। चीन का शंघाई इंडेक्स 1.26 प्रतिशत की बढ़त में रहा। जापान का निक्केई 1.41 प्रतिशत की तेजी में रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.70 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 8 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 81.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 329.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version