Sunday, March 22

गुवाहाटी। असम के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया।

स्कूबा डाइविंग के दौरान गर्ग (52) घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी आईसीयू में मृत्यु हो गई।

गर्ग तीन दिवसीय नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे जो शुक्रवार को शुरू होने वाला था।

जुबीन गर्ग न सिर्फ बेहतरीन गायक थे, बल्कि अभिनेता, संगीतकार, निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक भी थे।

असमिया संगीत जगत में उनका नाम काफी प्रभावशाली था। उन्होंने कन्नड़, कार्बी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, और तेलुगु समेत कई भाषाओं में संगीत दिया और फिल्मों में अभिनय किया।

उनकी खासियत यह थी कि उनकी आवाज में एक अलग तरह की ऊर्जा थी, जो सीधे दिल तक पहुंचती थी। जुबीन गर्ग ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ असमिया और बंगाली फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उनके संगीत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए, जिनमें ‘गैंगस्टर’ का ‘या अली’ और ऋतिक रोशन की ‘कृष 3’ फिल्म का ‘दिल तू ही बता’ जैसे गाने शामिल हैं।

जुबीन गर्ग को उनके संगीत और फिल्मों के लिए कई पुरस्कार मिले। 2009 में उन्हें 55वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्होंने कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किए, जिनमें स्क्रीन अवार्ड्स, फिल्मफेयर पुरस्कार, आईफा पुरस्कार और कई अन्य सम्मान शामिल हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना पर दुःख जताया है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version