Sunday, March 22

मैसूर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि राज्य में नेतृत्व को लेकर जो भी फैसला होगा, वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को करना चाहिए।

अपने गृह क्षेत्र मैसूर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “राहुल गांधी जो भी निर्णय लेंगे, हम सभी उसके लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मीडिया में चल रही चर्चाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, “इतने सवाल पूछने की क्या जरूरत है? मैं इस विषय पर विधानसभा में पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं। बार-बार चर्चा की कोई आवश्यकता नहीं है।”

हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा के पटल पर यह घोषणा की थी कि वह अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के.एन. राजन्ना द्वारा पिछले सप्ताह उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात किए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “डी.के. शिवकुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनसे मिलने में गलत क्या है?”

इस बीच, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “एक ओर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बार-बार कह रहे हैं कि वह पार्टी हाईकमान की इच्छा तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार यह दावा कर रहे हैं कि हाईकमान के साथ पहले ही समझौता हो चुका है।”

इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा था कि हाईकमान ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार की मांग को खारिज कर दिया है और उनके पिता ही पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहेंगे।

बाद में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी विधानसभा में दावा किया कि वह पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान और राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि उनमें इस संकट को सुलझाने की क्षमता नहीं है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version