नई दिल्ली । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार को वोट चोरी के ज़रिए छीना गया।
गांधी ने नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘एच फाइल्स’ शीर्षक से प्रेस वार्ता की।
एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने दावा किया कि उसने हरियाणा की मतदाता सूची में 10 बूथों पर 22 बार मतदान किया है – सीमा, स्वीटी, रश्मि और सरस्वती जैसे विभिन्न नामों से।
25 लाख अप्रमाणित वोटों का ब्यौरा साझा करते हुए उन्होंने कहा कि “वोट चोरी” लगभग 25 लाख वोटों की हुई है, जो पांच श्रेणियों में हुई — जिनमें डुप्लीकेट वोटर, अवैध पते, बल्क वोटर और अन्य अनियमितताएं शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा कि चुनावी गड़बड़ियां सिर्फ अलंद और महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित नहीं थीं — जहाँ “वोट चोरी” का मामला कांग्रेस ने उठाया था — बल्कि यह पूरे राज्य स्तर पर हुई एक व्यापक साजिश थी।
गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा का पूरा राज्य एक केंद्रीकृत ऑपरेशन के तहत “चुराया” गया और चेतावनी दी कि अगला नंबर बिहार का हो सकता है।
उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील की, कि को इस गुप्त “साज़िश” को सुनना और समझना चाहिए, क्योंकि यह उनके भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है।


