Sunday, March 22

जगदलपुर।’ छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में देह व्यापार करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें 3 महिला सहित 2 पुरुष को गिरफ्तार किया गया।  ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोपनीय शिकायत प्रस्तुत किया गया कि तेतर खूंटी पारा में कुछ लड़कियो के द्वारा किराये के मकान में देह व्यापार किया जा रहा हैं, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति.

पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। उक्त टीम के द्वारा शिकायत में दिये गए महिला से एक पॉइंटर नियुक्त कर मोबाइल से बात कराया गया, जिसमें महिला द्वारा अपना नाम कविता साहू तथा तेतरखूंटी में सेक्स करने के लिए लड़की उपलब्ध कराने की बात तथा एक बार में 1500 रु. का रेट होना बताई, जिसके बाद पॉइंटर पॉइंटर को 15,00 रु. देकर तेतेरखूंटी में महिला के बताये मकान में भेज कर पॉइंटर के इशारा का इंतजार किये, पॉइंटर के द्वारा इशारा मिलने पश्चात् तत्काल उक्त स्थान में दबिश दी गई।

पहलगाम हमले के बाद सेना प्रमुख कश्मीर घाटी पहुंचे, क्या हो रही है बड़ी तैयारी

जहां 03 लड़की तथा 02 लडके मिले जिससे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम उपरोक्तानुसार 1.कविता साहू उर्फ़ मानसी पिता कृष्णा साहू, 2. पूजा नाग उर्फ़ मोना पति निशांत नाग 3. केश कुमारी उर्फ़ किरण कोर्राम उर्फ़ मान्या पति आर्या कोर्राम, 4. प्रवीण ए. पी. प्रकाश एस 5, विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीश होना बताये जिसे महिला स. उ. नि. गोदावरी नागवंशी एवं सुजाता डोरा महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा पूछताछ करने पर कविता साहू के द्वारा देह व्यापार के लिए पूजा नाग और केशकुमारी कोर्राम को

अपने पास रखना तथा प्रवीण ए. पी. एवं विपिन एम. जी. को रेगुलर ग्राहक होना बताते हुए अपने कब्जे से 4,500 रु, एक नग मोबाइल फोन को पेश करने वजह सबूत जप्त कर उक्त पांचो पुरूष तथा महिलाओ के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से थाना बोधघाट में पीटा एक्ट के धारा 3,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीगण/आरोपियागण को गिरफ्तार कर मामला आजमानतीय होने से आज दिनांक 26.04.25 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version