मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में बंद हुआ।
दिन के अंत में सेंसेक्स 320 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,013.96 पर और निफ्टी 93.35 अंक या 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,423.60 पर रहा।
फार्मा शेयरों ने बाजार को ऊपर खींचने का काम किया। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.50 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ जबकि निफ्टी ऑटो (0.32 प्रतिशत), निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस (0.51 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (0.38 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.32 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.44 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।
वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक (0.18 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (0.07 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.35 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (0.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के आलावा मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 224.65 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,073.20 पर रहा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 53.75 अंक या 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,476.95 पर था।
सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), सन फार्मा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, एचयूएल, पावर ग्रिड, आईटीसी, पावर ग्रिड, आईटीसी, एक्सिस बैंक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे जबकि टाटा मोटर्स, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और एसबीआई टॉप लूजर्स थे।
