Sunday, March 22

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

लोक भवन के एक अधिकारी ने बताया कि कई फुटबॉल प्रेमियों ने राज्यपाल से शिकायत की थी कि टिकटों की कीमतें बहुत अधिक होने के कारण उन्हें कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक तक देखने का मौका नहीं मिल सका। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल यह जानकर हैरान हैं कि केवल कुछ ही लोग जिन्होंने टिकट के लिए भारी कीमत चुकाई है, वे ही स्टार अर्जेंटीना के फुटबॉलर को देख पाएंगे।

अधिकारी ने आगे कहा, “राज्यपाल ने राज्य को पत्र लिखकर मेस्सी के दौरे से पैसे कमाने वाले निजी व्यक्ति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आम लोगों को मेस्सी को देखने से क्यों रोका?”

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने कहा कि यह एक दुखद स्थिति है कि महान हस्ती के फैंस को अपने आदर्श की एक झलक से भी वंचित किया गया और केवल उन्हीं लोगों को अनुमति दी गई जिन्होंने बड़ी रकम खर्च की है।

पुलिस ने मेस्सी के फैंस को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया, जो अपने आदर्श की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। आम आदमी का उत्पीड़न एक ऐसी स्थिति नहीं है जो एक अंतरराष्ट्रीय स्टार के दौरे और पूरी दुनिया की नजर में सही लगे।

राज्यपाल बोस ने अपने पत्र में पूछा कि मेस्सी के कोलकाता दौरे में राज्य की क्या भूमिका थी और क्यों एक निजी व्यक्ति को आम लोगों की भावनाओं की कीमत पर पैसे कमाने की इजाजत दी गई। अधिकारियों को फैंस और दर्शकों की भीड़ का अनुमान लगाना चाहिए था।

यह दुखद स्थिति दर्शाता है कि कार्यक्रम के आयोजन में प्लानिंग और मैनेजमेंट की कमी साफ दिख रही है। बताया जा रहा है कि निहित स्वार्थों ने इस नापाक मंसूबे में मदद करने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया है।

बता दें कि दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के पहले चरण में शनिवार को कोलकाता पहुंचे। साल्ट लेक स्टेडियम में उनका कार्यक्रम था।

मेस्सी की झलक पाने के लिए स्टेडियम में हजारों फैंस ने घंटों इंतजार किया। मेस्सी 10 मिनट के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। स्टेडियम में मौजूद फैंस उन्हें देख नहीं पाए और उनके जाने के बाद भारी बवाल किया और स्टेडियम में तोड़फोड़ हुई।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version