नई दिल्ली | भारत ने निर्यात में अनुमानित 4.84% की वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि अप्रैल–अक्टूबर 2025 के दौरान कुल (मर्चेंडाइज़ एवं सेवाओं) निर्यात का आंकड़ा 491.80 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि अप्रैल–अक्टूबर 2024 में यह 469.11 अरब अमेरिकी डॉलर था।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अक्टूबर 2025 में माल निर्यात वृद्धि के प्रमुख कारकों में इलेक्ट्रॉनिक सामान, मांस, डेयरी एवं पोल्ट्री उत्पाद, समुद्री उत्पाद, काजू और कॉफी शामिल रहे।
अप्रैल–अक्टूबर 2025 के दौरान कुल आयात का अनुमान 569.95 अरब अमेरिकी डॉलर लगाया गया है, जो 5.74% की वृद्धि को दर्शाता है।
अप्रैल-अक्टूबर 2025 के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 237.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-अक्टूबर 2024 में यह 216.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर रही।
इसी दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 118.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-अक्टूबर 2024 में यह 114.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर रही।
