Wednesday, March 4

देश में भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले हुंडई ने अपने खरीदारों को खुशखबरी दी है. हुंडई देश भर में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने और वाहनों के नियमित रखरखाव को प्रोत्साहित करने के लिए स्मार्ट केयर क्लिनिक सर्विस कार्यक्रम शुरू कर रही है. यह कार्यक्रम 25 अप्रैल से 6 मई 2025 के बीच भारत में सभी हुंडई सर्विस सेंटरों पर चलाया जाएगा.

Airtel ग्राहकों को अब नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, 365 दिन के लिए कंपनी ने कर दिया सस्ता जुगाड़

कंपनी का कहना है कि देश के ज्यादातार हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ यह पहल वाहन मालिकों को गर्मी के मौसम के लिए अपने वाहनों को तैयार करने में मदद करेगी. इस कैंप में कार की 70 तरह की जांच बिल्कुल फ्री होगी. इसमें वाहन के इंजन, सस्पेंशन, ब्रेक और इलेक्ट्रिकल सिस्टम शामिल होंगे. गर्मियों के मौसम से पहले कार में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन बातों में टायर और लाइट की जांच, कूलेंट और इंजन ऑयल की जांच करना आम है.

इन चीजों पर भी मिलेगी छूट

इस कार्यक्रम में सीमित समय के लिए सर्विस पर छूट रहेगी. इसमें कस्टमर एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज पर 30 प्रतिशत तक, रुटीन मैकेनिकल लेबर, व्हील अलाइनमेंट और एयर कंडीशनिंग की सर्विस पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी. इसके अलावा चुनिंदा मैकेनिकल और AC पार्ट्स पर 10 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं. हुंडई की रोडसाइड असिस्टेंस पॉलिसी पर भी 10 प्रतिशत की छूट है. आंतरिक और बाहरी सफाई सहित कॉस्मेटिक सेवाएं भी उपलब्ध हैं.

लोहा या फिर प्लास्टिक वाला: मई-जून की गर्मी में कौन सा कूलर खरीदना रहेगा बेस्ट?

क्या कहती है कंपनी

कंपनी का कहना है कि इसका मकसद ड्राइवरों को यह समझने में मदद करना है कि रखरखाव कैसे कार की परफॉर्मेंस और रोड सेफ्टी में सुधार करने में योगदान दे सकता है. हुंडई मोटर इंडिया के फुल टाइम डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा कि यह अभियान ब्रांड के बढ़ी हुई बिक्री के बाद कस्टर को बहेतर सर्विस उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वाहनों का नियमित रखरखाव परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने और ब्रेकडाउन को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर चरम मौसम की स्थिति के दौरान.

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version