Sunday, March 22

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को यात्री ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 11 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

रेलवे अधिकारियों अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई जब मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) यात्री ट्रेन गेवरा (पड़ोसी कोरबा जिले में) से बिलासपुर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि जब ट्रेन गटोरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशनों के बीच थी, तभी यात्री ट्रेन पीछे से एक मालगाड़ी से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए।

घटना जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान की।

इस बीच एसईसीआर ने यात्रियों एवं उनके परिजनों के लये आपातकालीन हेल्पल्ने नंबर्स भी जारी किये है। ये नंबर्स इस प्रकार है-बिलासपुर (7777857335, 7869953330), चांपा (8085956528), रायगढ़ (9752485600), पेंड्रा रोड (8294730162) और कोरबा (7869953330)। यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।

रेलवे ने इस दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

रेलवे ने इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार तो 5 लाख और घयलों को 50,000 रूपए देने की घोषणा की।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version