Sunday, March 22

लखीसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। इस बीच, लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के वाहन पर पथराव की खबर है। उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने इसका आरोप राजद पर लगाया है।

बताया जा रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का काफिला चुनाव प्रबंधन के सिलसिले में इलाके से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना खुडियाडी गांव की है। उन्होंने बताया कि यहां सही तरीके से व्यवस्था नहीं की गई थी। उनकी गाड़ी पर जूते फेंके गए, पथराव किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम राजद के गुंडों ने किया है। सत्ता में आए बिना ही ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों की छाती पर बुलडोजर एक्शन होगा। इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। एनडीए जीत रहा है, तो इन्हें तकलीफ हो रही है।

उन्होंने कहा कि सुबह पोलिंग एजेंट को लौटा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोलिंग में केंद्रीय रिजर्व फोर्स को नहीं लगाया गया है।

उन्होंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही और यह भी मांग की है कि जो भी दोषी हो, उस पर कार्रवाई की जाए।

बिहार में पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। पहले चरण में 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर शामिल हैं, जो 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 121 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 45,341 है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 36,733 और शहरी क्षेत्रों में 8,608 मतदान केंद्र शामिल हैं।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version