नई दिल्ली । बुद्ध के पवित्र अवशेष नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय से रूस के काल्मिकिया गणराज्य भेजे जाएंगे, जहाँ इन्हें पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सोमवार को दी गई।
संस्कृति मंत्रालय पहली बार 24–28 सितंबर को रूस के काल्मिकिया गणराज्य की राजधानी एलिस्ता में आयोजित होने वाले तृतीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मंच (International Buddhist Forum) में बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है।
पवित्र अवशेषों को राष्ट्रीय संग्रहालय से पूरे श्रद्धा और धार्मिक विधि-विधान के साथ वरिष्ठ भिक्षुओं की अगुवाई में विशेष भारतीय वायुसेना के विमान से काल्मिकिया ले जाया जाएगा।
ये अवशेष एलिस्ता स्थित मुख्य बौद्ध मठ में विराजमान किए जाएंगे।
“नए सहस्राब्दी में बौद्ध धर्म” विषय पर आधारित इस मंच का मुख्य आकर्षण भारत से ले जाए जा रहे शाक्यमुनि के पवित्र अवशेष होंगे।
इस अवसर पर दो समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर भी होंगे—एक रूस के सेंट्रल स्पिरिचुअल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ बौद्धिस्ट्स और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महासंघ के बीच तथा दूसरा नालंदा विश्वविद्यालय के साथ।
यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महासंघ (IBC), राष्ट्रीय संग्रहालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) के सहयोग से संपन्न हो रहा है।


