नई दिल्ली । भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने रविवार को घोषणा की कि भारत में 15 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के में अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (IEC) की 89वीं महासभा का आयोजन होगा ।
यह आयोजन में 100 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे, जो अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी मानकों (Standards) के निर्धारण पर विचार-विमर्श करेंगे। इन मानकों से एक सतत, पूर्णतः विद्युत-आधारित और आपस में जुड़े हुए विश्व को बढ़ावा मिलेगा।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगे, जबकि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल IEC GM प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
यह प्रदर्शनी भारत में विद्युत तकनीकी क्षेत्र की अपनी तरह की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी और भारतीय स्टार्ट-अप्स को एक वैश्विक नेटवर्किंग मंच प्रदान करेगी।
महासभा में 150 से अधिक तकनीकी और प्रबंधन समिति (Technical & Management Committee) की बैठकें होंगी, जिनमें अगली पीढ़ी के मानकों का निर्माण किया जाएगा।

