नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम देश में खाद्यान्न, फल-सब्जियों की कमी नहीं रहने देंगे और भारत को विश्व की फूड बॉस्केट बनाएंगे।
सिंह ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2025 के शुभांरभ के दौरान सोमवार को ये बातें कही।
सिंह ने कहा कि हमारे किसानों और वैज्ञानिकों की मेहनत एवं सरकार की किसान हितैषी नीतियों से देश में कृषि की ग्रोथ 3.7 प्रतिशत है जो कि दुनिया में सर्वाधिक है।
उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार एक है जहां देश, जनताऔर किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है जिसके लिए हम मिलकर पूरी ताकत से काम करते रहेंगे।
सिंह ने नकली खाद-बीज और कीटनाशक के मामले में कड़ी कार्रवाई की बात बात करटे हुए स्पष्ट किया कि अब सारे मानदंडों और कसौटी पर पूरी तरह से खरे उतरने वाले बायोस्टिमुलेंट (जैव उत्तेजक) ही बिक सकेंगे और अब हम किसानों का शोषण नहीं होने देंगे।
सिंह ने अधिकारियों को किसानों का ज्यादा से ज्यादा फसल बीमा करवाने बात भी कही।
