Sunday, March 22

भरतपुर। राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ बनने पर कार्तिक बेहद खुश हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता को दिया, जो खुद एक क्रिकेटर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा के साथ प्रशांत वीर को भी 14.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। इससे पहले आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ का रिकॉर्ड आवेश खान के नाम रहा है, जिन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था।

कार्तिक शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, “मेरे पिता और मैंने, मेरे लिए और अपने लिए, बहुत सारी कुर्बानियां दी हैं। इतना बड़ा मुकाम और इतना शानदार सीजन हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की गई है। बहुत सारी चुनौतियों का सामना किया गया है। ”

पिता मनोज शर्मा ने कहा, “भगवान की कृपा से, आज मेरा बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है। मेरे बेटे ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है। मैं खुद एक क्रिकेटर रहा हूं। मैं मीडियम पेसर गेंदबाज था, लेकिन इंजरी के बाद नहीं खेल सका। मैंने सोचा था कि अपनी संतान को क्रिकेटर बनाऊंगा, चाहे वो बेटा हो, या फिर बेटी। कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि आईपीएल में सेलेक्शन पहचान या जुगाड़ से होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप मेहनत करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी।”

प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने अपनी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने 100 मीटर लंबा छक्का लगाकर चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया है।

कार्तिक शर्मा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर के 8 मुकाबलों में 43.54 की औसत के साथ 479 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। वहीं, 9 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 445 रन जुटाए। 12 टी20 मुकाबलों में कार्तिक 334 रन अपने नाम कर चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीमः

रिटेंशनः अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन (ट्रेड), ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और उर्विल पटेल।

नीलामी में खरीदारीः सरफराज खान (75 लाख रुपए), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपए), प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपए), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपए), अमन खान (40 लाख रुपए), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़ रुपए), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपए), अकील होसेन (2 करोड़ रुपए), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपए) और मैट हेनरी (2 करोड़ रुपए)।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version