Sunday, March 22

नई दिल्ली। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे, जहां उनसे पास इतिहास रचने का मौका है। रोहित अगर इस सीरीज में 3 छक्के लगाते हैं, तो वह शाहिद अफरीदी को पछाड़कर ‘सिक्सर किंग’ बन जाएंगे।

रोहित शर्मा ने साल 2007 से अब तक 276 वनडे मुकाबलों में 349 छक्के लगाए हैं। इस दौरान रोहित ने 49.22 की औसत के साथ 11,370 रन बनाए। रोहित के बल्ले से 33 शतक और 59 अर्धशतक निकले हैं।

दूसरी ओर, शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मुकाबलों में 351 छक्के लगाए हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने 23.57 की औसत के साथ 8,064 रन जुटाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 39 अर्धशतक निकले।

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है।

सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में 6 दिसंबर को खेला जाएगा।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने पहले मैच में 8 रन, दूसरे मैच में 73 रन, जबकि तीसरे मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेली थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवरी कर रहे हैं। ऐसे में वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उनके स्थान पर केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है।

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है। इस टीम में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को भी मौका दिया गया है। रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव भी सीरीज में शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version