रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में नक्सल संगठन से जुड़े संदिग्ध दंपत्ति को रायपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर शहर के चंगोराभाठा क्षेत्र से जम्मू कुरसम(28) और उसकी पत्नी कमला कुरसम पति जम्मू कुरसम (27) वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सावना, जिला बीजापुर (छ.ग) को पकड़ा है।
दोनों ने पुलिस को बताया कि ये माओवादी संगठन के लिए काम करते है। अभी कुछ समय से रायपुर में रहकर माओवादियों के लिए रसद, ईलाज, बड़े कॉडर आश्रय स्थल इत्यादि तथा शहर में रहकर शहरी नेटवर्क बनाने का काम कर रहे थे ।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 147, 148, 61 भारतीय दण्ड संहिता, 17, 18, 19, 20, 38, 39, 40 विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 पंजीबद्ध किया गया है ।
पुलिस ने इनके कब्जे दो स्क्रीन टच मोबाईल, 10 तोला का सोने का बिस्कुट, 1.14 लाख रूपए नगद एवं अन्य सामान बरामद् किया गया है ।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तार बिलासपुर स्थित एन.आई.ए. कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर अग्रिम विवेचना के लिए राज्य अन्वेषण अधिकरण (एस.आई.ए.) को स्थानान्तरित किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


