नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के करुर में एक राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की।
यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की जाएगी।
शनिवार को अभिनेता और तमिऴगा वेत्रि कझगम (TVK) प्रमुख विजय की करुर में हुई चुनावी रैली के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।


