रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को शुक्रवार को रायपुर में अग्रवाल और सिंधी समुदाय के पूज्य के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बघेल जब सरेंडर करने वाले थे तब पुलिस ने उन्हें पारस नगर चौक से गिरफ्तार कर लिया। वो तेलीबांधा, देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह पिछले कई दिनों से फरार थे।
जेएमएफसी जज जेनिफर लकड़ा ने उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
इस साल अक्टूबर में, बघेल पर रायपुर के थानो में शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एफआईआर के मुताबिक, बघेल ने 26 अक्टूबर को तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के वीआईपी चौक पर ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की मूर्ति तोड़े जाने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान, अग्रवाल और सिंधी समुदायों के पूज्य महाराजा अग्रसेन और झूलेलाल के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।


