नई दिल्ली । ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट (GFRA) 2025 के अनुसार, भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में वैश्विक स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंच गया है, जो वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को ‘X’ पर एक पोस्ट के माध्यम से इस उपलब्धि की जानकारी साझा की।
ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट (GFRA) 2025 का प्रकाशन इन्डोनेशियाई के बाली में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा किया गया।
पिछले आकलन में भारत 10वें स्थान पर था। देश ने वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में विश्व स्तर पर अपना तीसरा स्थान भी बरकरार रखा है।
यादव ने कहा कि यह उल्लेखनीय प्रगति भारत सरकार की वन संरक्षण, वनीकरण और समुदाय आधारित पर्यावरणीय कार्यों से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और पर्यावरण चेतना पर उनके निरंतर जोर ने देशभर के लोगों को वृक्षारोपण और संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है, उन्होंने कहा।
उन्होंने कहा कि जनता की यह बढ़ती भागीदारी एक हरित और सतत भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर रही है।


