नई दिल्ली । राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) 2.0 की पहली बैठक, जिसे उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा गठित किया गया है, 09 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष, सुनील सिंघी करेंगे।
बैठक का उद्देश्य व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण के लिए नीतिगत उपायों की पहचान करना, व्यापार से संबंधित कानूनों और नियमों को सरल बनाना, अनुपालन बोझ को कम करने के लिए सिफारिशें करना, व्यापारियों के लिए पूंजी तक पहुंच को सुगम बनाना और बीमा, पेंशन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी सामाजिक सुरक्षा लाभों के लिए ठोस सुझाव प्रदान करना है।
यह बैठक बोर्ड के दूसरे कार्यकाल का पहला सत्र होगा , जिसमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।


