सोना ₹603 सस्ता, चांदी ₹1,655 गिरी
31 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का दाम ₹603 घटकर ₹98,414 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी ₹1,655 की गिरावट के बाद ₹1,11,745 प्रति किलो पर आ गई है।
पिछले बंद भाव:
-
सोना: ₹99,017 प्रति 10 ग्राम
-
चांदी: ₹1,13,400 प्रति किलो
ऑल टाइम हाई
-
सोना: ₹1,00,533 प्रति 10 ग्राम
-
चांदी: ₹1,15,850 प्रति किलो
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,00,180 | 91,850 |
| मुंबई | 1,00,030 | 91,700 |
| कोलकाता | 1,00,030 | 91,700 |
| चेन्नई | 1,00,030 | 91,700 |
| भोपाल | 1,00,080 | 91,800 |
सोना खरीदते समय सावधानी ज़रूरी
-
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
-
सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होना अनिवार्य है।
-
उदाहरण:
AZ4524जैसा अल्फान्यूमेरिक कोड।
हॉलमार्किंग से पता चलता है कि आपका सोना कितने कैरेट का है और वह असली है या नहीं।
कैरेट के हिसाब से सोने की पहचान
-
24 कैरेट: शुद्ध सोना (99.9%), आभूषणों में कम प्रयोग होता है।
-
22 कैरेट: 91.6% शुद्धता, ज़ेवर बनाने के लिए उपयुक्त।
-
18 कैरेट: 75% शुद्धता, ज्यूलरी और घड़ियों में इस्तेमाल।
-
14 कैरेट: 58.5% शुद्धता, फैशन ज्वेलरी में उपयोग।


