नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) भूषण आर. गवई ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी हैं।
यह सिफारिश कानून मंत्रालय के उस पत्र के जवाब में की गई है, जिसमें सीजेआई गवई से उनके उत्तराधिकारी का सुझाव मांगा गया था, क्योंकि वे 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश और वरिष्ठता के आधार पर अगले क्रम में आने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति गवई के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।


