रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को कहा कि धान खरीदी को आसान बनाने के लिए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है।
अब मोबाइल ऐप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे।
अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों के लिए टोकन ले सकते हैं। इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, तथा भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी।
इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान अब 31 जनवरी तक तूहर टोकन ऐप से टोकन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लघु किसानों के लिए यह सुविधा मुहैया कराई गई है।
टोकन प्रत्येक सहकारी समिति को आबंटित सीमा के भीतर ही जारी किए जाएंगे।
साई ने कहा की किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार किसान हित में हर संभव कदम उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


