Sunday, March 22

रायपुर, 2 मई 2025 — छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये की राशि जारी की। कुल 10 करोड़ रुपये की यह राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की गई।

पहलगाम अटैक करने वाले आतंकी कश्मीर में ही छिपे

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा विशेष आग्रह पर छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत की गई है, जिसके तहत 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत पहल की है।

मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय से वर्चुअल रूप से जुड़े 17 जिलों के हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह केवल एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आपके सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर एक कदम है।”

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक तारण प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।

Share.

Owner & Editor: Sujeet Kumar

Registered Office:
B-87 A, Gayatri Nagar, Shankar Nagar,
Near Jagannath Mandir,
Raipur, Chhattisgarh – 492004

Contact Details:
📧 Email: rivalsmedia2025@gmail.com
📞 Mobile: +91-9425509753

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Financial Talk Online. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version