नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने ‘ब्रेथेबल आर्ट’ का शुभारंभ किया, जो एक इंटरैक्टिव सार्वजनिक मंच है और वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सतत शहरी जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
यह पहल बुधवार को स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी, नई दिल्ली में शुरू की गई। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि किस तरह प्रकृति-आधारित और सहभागिता-आधारित उपाय जागरूकता बढ़ा सकते हैं, समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित कर सकते हैं और साफ-सुथरी हवा व स्वस्थ शहरों के लिए व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं।
QR कोड के माध्यम से, आगंतुक पौधों की भौतिक विशेषताओं और हवा को शुद्ध करने में उनकी भूमिका के बारे जानकारी प्रदान की जाएगी ।
यह संरचना निम्नलिखित रूप में कार्य करने की योजना है:
- शैक्षिक केंद्र: छात्रों, इको-क्लब और स्थानीय निवासियों के लिए।
- सामुदायिक पहल: RWAs, स्कूल, कॉलेज, नगर निगम और स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ।
- रणनीतिक हस्तक्षेप: वायु प्रदूषण वाले क्षेत्रों में, दीर्घकालिक रखरखाव के लिए नगर निकायों और स्थानीय समूहों के सहयोग से।
इसमें उपयोग किए गए पौधे सामान्य बाहरी प्रदूषकों जैसे फॉर्मलडिहाइड और बेंज़ीन को हटाने, आर्द्रता का नियंत्रण करने और वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जाने जाते है।


