भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अधिक नौकरियां पैदा करेगा, निर्यात को बढ़ावा देगा और आय में वृद्धि करेगा, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शनिवार को यह बात कही।
उन्होंने ये टिप्पणियां तब कीं जब भारत और न्यूजीलैंड ने एक व्यापक और लंबे समय से प्रतीक्षित एफटीए को अंतिम रूप दिया, जो एक प्रमुख आर्थिक और रणनीतिक मील का पत्थर है।
लक्सन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमने अपने पहले कार्यकाल में भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने का वादा किया था और हमने उसे पूरा कर दिखाया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता 1.4 अरब भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दरवाजे खोलकर अधिक नौकरियों, उच्च आय और अधिक निर्यात का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस समझौते के लिए बातचीत औपचारिक रूप से 16 मार्च को शुरू की गई थी।
लक्सर ने अंत में कहा कि बुनियादी चीजों को सुधारना और भविष्य का निर्माण करना ही हमारा लक्ष्य है।


