रायपुर | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को सुविधाजनक प्रक्रियाओं के माध्यम से गृह ऋण, वाहन ऋण, स्वर्ण ऋण और शैक्षिक ऋण जैसे आसान, सुलभ और कम ब्याज वाले खुदरा ऋण प्रदान करने के लिए शुक्रवार को एक राष्ट्रव्यापी ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।
रायपुर जोन में आयोजित कार्यक्रम में 500 हितग्राहियों को कुल 100 करोड़ रूपये का खुदरा ऋण स्वीकृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बिल्डरों और वाहन डीलरों को बैंक के साथ गठजोड़ के फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई।
खुदरा ऋण उत्पादों से संबंधित मुद्दों के बारे में उनसे प्रतिक्रिया एकत्र की गई और उन्हें आश्वासन दिया गया कि बैंक जहां भी संभव हो इन उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए काम करेगा।


