नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में घायल लोगों से एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात की।
मोदी ने पीड़ितों और उनके परिजनों से बातचीत की, उनके उपचार के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने कहा, “इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
ब्लास्ट की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को जिम्मेदारी सौंपी गई है, और इस मामले की जांच के लिए 10 अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है।
इस ब्लास्ट में कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।


