रायपुर। एक महिला ने छत्तीसगढ़ के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रतन लाल डांगी पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है जबकि डांगी ने भी महिला के खिलाफ ब्लैकमेल का आरोप लगाया है।
पुलिस विभाग की ओर से एक आधिकारिक बयान में गुरूवार को बताया कि 15 अक्टूबर को पीड़ित महिला की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी और पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के खिलाफ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में, डांगी द्वारा महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत भी दर्ज की गई है।
इस मांमले में पुलिस मुख्यालय ने दो सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है। जाँच समिति में पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा और पुलिस उप महानिरीक्षक मिलना कुर्रे शामिल हैं। जाँच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि पीड़ित महिला एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी है।


