रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक निजी स्टील प्लांट में एक इमारत की छत गिरने से आधा दर्जन मजदूरों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके सिलतरा में गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के प्लांट में हुई।
इमारत की छत गिरने से मजदूर उसके नीचे दब गए।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है क्योंकि आशंका है कि कुछ और लोग अभी भी फंसे हो सकते हैं।


