रायपुर। छत्तीसढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण / एन्टी करप्शन ब्यूरो ने गुरूवार को कथित शराब घोटाला केस में रिटायर्ड आईएएस अफसर व तत्कालीन आबकारी कमीश्नर निरंजन दास को गिरफ्तार कर लिया है।
ईओडब्ल्यू ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि आबकारी विभाग में तत्कालीन समय पर आयुक्त के पद पर पदस्थ रहे निरंजन दास की गिरफ्तारी की गई है।
दास पर यह आरोप है कि विभाग प्रमुख के तौर पर उन्होंने विभाग में सक्रिय सिंडीकेट का सहयोग करते हुए, शासकीय शराब दुकानों में अन एकाउंटेंड शराब की बिक्री, अधिकारियों के ट्रान्सफर, टेण्डर प्रक्रिया में हेरफेर, दोषपूर्ण शराब नीति लाये जाने में सहयोग तथा अन्य तरीकों से सिंडीकेट को लाभ पहुंचाते हुए उसके एवज में करोड़ों का असम्यक लाभ प्राप्त किया है।


